Menu
blogid : 542 postid : 677380

साहित्य सरताज: नववर्ष का आरंभ रचनात्मकता के साथ

Jagran Contest
Jagran Contest
  • 40 Posts
  • 886 Comments

प्रिय पाठकों,


शब्दों की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जो भावनाओं को अभिव्यक्ति देकर एक समाज का निर्माण करती है। भाषा कोई भी हो लेकिन इसके शब्द और शब्दों का प्रयोग ही अभिव्यक्ति को सार्थक करता है। इसलिए भाषा के साथ रचनात्मकता का बहुत महत्व है। शब्दों की इस रचनात्मक दुनिया में अभिव्यक्ति की अनेक विधाएं हैं और इस रचनात्मक अभिव्यक्ति के द्वारा भाषा का रचनात्मक संसार ‘साहित्य’ का निर्माण होता है। हर भाषा का अपना साहित्य है और इस साहित्य में सृजनात्मकता की अपार संभावनाएं हैं। सामान्य विवेचना आलेख, कहानी, लघु कथा, धारावाहिक कथा, उपन्यास, शायरी, संस्मरण, आलोचना, टिप्पणी आदि अनेक विधाओं से साहित्य संपूर्ण होता है। नववर्ष के उपलक्ष्य में जागरण जंक्शन मंच आपकी साहित्य क्षुधा को एक नया आयाम देते हुए आपकी रचनात्मकता को एक उल्लेखनीय स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध होते हुए ‘साहित्य सरताज’ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।


जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है ‘साहित्य सरताज’ साहित्य से जुड़ा होगा। किंतु साहित्य की हर विधा में हर कोई पारंगत नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘साहित्य सरताज प्रतियोगिता’ के अंतर्गत हम पाठकों से निम्न श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित करते हैं:


(i) कविता – (Poems)

(ii) लघु कहानी(Short stories) – (300-400 words)

Ghazal)

(iv) संस्मरण – (Reminiscence)

(v) आलोचना – (Critique) – निम्न तीन आलोचना वर्ग के अंतर्गत यूजर अपनी रचनाएं शामिल कर सकते हैं:

साहित्यिक

-राजनीतिक

-सामाजिक


नोट: किंतु किसी भी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, भाषाई, जातिगत, व्यक्तिगत भावनाओं को आहत करने वाले व अभद्र शैली के आलेख मान्य नहीं होंगे।


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाठकगण उपर्युक्त पांच श्रेणियों में से किसी एक या कई श्रेणियों में अपनी प्रविष्टियां देकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।


नियम एवं शर्तें


अवधि: 1 जनवरी – 31 जनवरी 2014


अर्हता: जागरण जंक्शन रीडर सेक्शन के सभी वर्तमान सदस्य इस प्रतियोगिता के लिए पात्र हैं।


प्रविष्टियां: प्रतियोगिता की अवधि में उपर्युक्त में किसी भी विधा में प्रविष्टियां देने के लिए यूजर स्वतंत्र हैं। एक से अधिक विधाओं में भी ब्लॉग पोस्टडाले जा सकते हैं और आप जिस भी विधा में चाहें एक से अधिक कितनी भी प्रविष्टियां शामिल कर सकते हैं।


नोट:केवल प्रतियोगिता की अवधि के दौरान प्रकाशित रचनाएं/प्रविष्टियां ही मान्य होंगी। यदि कोई प्रतियोगी किसी पूर्व प्रकाशित रचना को प्रतियोगिता में शामिल करना चाहता है तो इसके लिए यूजर को पूर्व में प्रकाशित उस रचना का लिंक ज्यों-की-त्यों पेस्ट करने की बजाय उसे दुबारा प्रकाशित कर उसके लिंक को शामिल करना होगा। अन्यथा रचनाएं स्वयं ही प्रतियोगिता से बाहर समझी जाएंगी।


शब्द सीमा:केवल लघु कहानी के लिए 300-400 शब्दों की शब्द सीमा मान्य होगी। अन्य विधाओं के लिए कोई शब्द सीमा नहीं रखी गई है।


भाषा: हर विधा के लिए केवल हिंदी भाषा में प्राप्त प्रविष्टियां ही मान्य होंगी।


*ब्लॉग पोस्ट नियम:

Contest/कॉंटेस्ट जरूर लिखें।


-प्रतियोगिता के लिएप्रकाशित ब्लॉग (प्रविष्टि) पोस्ट का लिंक इस आमंत्रण ब्लॉग के रिप्लाई कॉलम में जाकर ‘शीर्षक के साथ’ टिप्पणी स्वरूप अवश्य पोस्ट कर दें। टिप्पणी शीर्षक के रूप में आपकी पोस्ट की विधा का नाम होगा। उदाहरणार्थ: अगर आपकी प्रविष्टि ‘लघु कथा’ के अंतर्गत है तो वह निम्न रूप में प्रस्तुत की जाएगी:

लघु कथा – प्रविष्टि (ब्लॉग पोस्ट) लिंक


चयन पद्धति: हर विधा के लिए तीन विजेता चुने जाएंगे (अर्थात सभी 5 विधाओं को मिलाकर कुल 15 ‘साहित्य सरताज 2014’ चुने जाएंगे। उपर्युक्त विधाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रविष्टियों (ब्लॉग पोस्ट्स) का संपादक मंडल की अनुशंसा, अन्य ब्लॉगरों से प्राप्त सार्थक टिप्पणियों की संख्या तथा उनको मिले यूजर रेटिंग के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।


*विशेष सम्मान

हर विधा से जिन 3 विजेता ‘साहित्य सरताज’ का चुनाव संपादक मंडल के द्वारा किया जाएगा उन्हें विशेष सम्मान स्वरूपउनकी तस्वीर के साथ जंक्शन मंच पर विशेष स्थान दिया जाएगाइसके अंतर्गत इन विजेताओं के ब्लॉग ‘होम पेज’ पर दाहिनी ओर सबसे ऊपर (नीले रंग का बॉक्स कॉलम जहां आज का मुद्दा’; ‘माया Says’; नई शुरू हुई ‘फोटो गैलरी’ आदि पब्लिश किए जाते हैं) सात दिनों तक प्रकाशित किए जाएंगे जहां सिर्फ जागरण समूह के आलेख ही प्रकाशित किए जाते हैं।


अन्य:

-इस प्रतियोगिता में भारत समेत पूरे विश्व के प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं।

-प्रतियोगिता की अवधि के दौरान पंजीकृत नए यूजर भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

-अभद्र, अश्लील, सामुदायिक, धार्मिक भावना को आहत करने वाले तथा व्यक्तिगत टिप्पणी या लांछन वाले ब्लॉग पोस्टस् को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य समझा जाएगा।

-प्रतियोगिता के संबंध में किसी भी तरह के विवाद के लिए न्यायिक क्षेत्र ‘दिल्ली’ होगी.

इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की समस्या/अन्य स्पष्टीकरण के लिए आप feedback@jagranjunction.com पर मेल कर सकते हैं।


नोट: प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आपको अलग से आवेदन करने या ब्लॉग बनाने की आवश्यकता नहीं है। जागरण जंक्शन पर पंजीकृत रीडर सेक्शन का कोई भी यूजर इसमें भागीदारी कर सकता है।


फिर देर किस बात की ! साहित्य सरताज’में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज़ कराकर नए साल में एक रचनात्मक शुरुआत करें!!


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to AnonymousCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh